जन्म से ही माता पिता की देन है उनकी हमसे ख्वाहिशें
कभी उन्हें हमसे है और कभी हमें उनसे कुछ ज़्यादा ही है ख्वाहिशें
समाज में अपनी साख बनाए रखने की ख्वाहिशें
हम सब के जीने का मकसद है ख्वाहिशें
दिल की गहराइयों से कुछ कर गुजरने की चाहत है ख्वाहिशें
ज़िन्दगी के मुश्किल आने वाले लम्हों को पार कर हौंसला दिखाने का नाम है ख्वाहिशें
जीवन के सफ़र में सपनों को एक नई दिशा और उड़ान देती है ख्वाहिशें
जीवन मैं आई सफलता और असफलता मैं उपर उठने का साहस है ख्वाहिशें
कभी दिल से किसी से जीत कर हार ना मानने की ख्वाहिशे हमारे हर पल को खुशियों में बदलने की ख़्वाहिशे
जीवन को सार्थक बनाने का एक जरिया है ख्वाहिशें
हर दिन हर पल और परिवार को खुश रखने और उन्हें खुश देखने की ख्वाहिशें
ख्वाहिशें हमारे जीवन को रंगीन बनाती हैं,
हर पल को खुशियों से भर देती हैं ख्वाहिशें
जीवन को सार्थक बनाने का रास्ता दिखाती हैं ख़वाहिशें
जिंदगी कैसे जीनी ये सिखाती है ख्वाहिशे
ऊंचाइयों पर पहुँचने में उड़ान के पंख लगाती है खवाहिशें
- – – – – – लेखिका – श्रीमती सुमन लता- – – – – – – – – – – – –
