अनुभव वयक्ति के भूतकाल से भविष्य तक की सफलताओं का एक लगातार चलने वाला चक्र है ,
हर एक वयक्तित्व इससे प्रभावित है
व्यक्ति के उसके अपने किए गए कार्यो को और रिश्तों को निभाने के अनुभव व्यक्तिगत रूप से सबसे अलग ही होते है
और वह उसके अपने तरीके से की गई कोशिश और उसके प्रति समर्पण पर निर्भर करते हैं
व्यक्ति के अनुभवों की कसौटी ही उसके जीवन की सबसे महत्वपूर्ण और अहम कड़ी होती हैं
जो उसे अपने जीवन के कर्म क्षेत्र और समाज में ऊँचा और सम्मान प्रदान करने में सहायक और एक सशक्त माध्यम प्रदान करती हैं
और भविष्य में आने वाली पीढ़ी को प्रभावित करती है और एक दूसरे को समझने में मदद करती रहती हैं
– लेखिका सुमन लता जी
